आगरा , जनवरी 02 -- उत्तर प्रदेश के आगरा में फेसबुक पर आए गेम का लिंक खोलना पर एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। गेम का लिंक खोलते के बाद 25 लाख रुपए की चपत लग गई।
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि हस्तिनापुरी निवासी उमेश सिंह ने थाना सदर में केस दर्ज करवाया है। पुलिस के मुताबिक फेसबुक चलाते वक्त उमेश सिंह के पास गेम का एक लिंक आया। उसने जैसे ही गेम का लिंक खोला वैसे ही उमेश के बैंक एकाउंट से अलग अलग किश्तों में करीब 25 लाख रुपए चले गए। उमेश सिंह ने ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज करवाई है और अब थाना सदर में केस दर्ज कर लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित