आगरा , फरवरी 20 -- उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में साइबर टीम ने व्हाट्सएप पर एपीके फाइल भेजकर मोबाइल हैक करने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आशीष और देवेश मध्य प्रदेश के निवासी हैं और लोगों को व्हाट्सएप पर एपीके फाइल भेजकर उनके मोबाइल फोन हैक कर बैंक खातों से रकम ट्रांसफर कर लेते थे। जांच में सामने आया है कि दोनों अब तक अलग-अलग खातों से करीब 90 लाख रुपये की ठगी कर चुके हैं। आरोपियों ने अंतरराष्ट्रीय स्वैप मशीन के जरिए रकम को अमेरिकी डॉलर में परिवर्तित कर बाद में क्रिप्टो करेंसी में निवेश भी किया। मामले में इनका एक साथी गोल्डी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड बरामद किए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित