भरतपुर , जनवरी 31 -- राजस्थान में भरतपुर में आगरा-जयपुर रेलमार्ग पर पपरेरा रेलवे स्टेशन पर बरेली बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन के ठहराव की माँग को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शनिवार सुबह से धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीणों के प्रदर्शन को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने रेलवे स्टेशन पर भारी पुलिस बल तैनात किया है।

इससे पहले क्षेत्र के ग्रामीणों ने शुक्रवार को पपरेरा रेलवे स्टेशन पर एकत्रित होकर उत्तर मध्य रेलवे, आगरा के मण्डल रेल प्रबन्धक के नाम एक ज्ञापन स्टेशन मास्टर को सौंपकर शनिवार से धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित