नयी दिल्ली , जनवरी 28 -- आई-लीग नए फॉर्मेट के लिए तैयार है। क्लबों ने नाम बदलकर 'इंडियन फुटबॉल लीग' करने का प्रस्ताव दिया हैएआईएफएफ की कार्यकारी समिति से 2025-26 सीज़न के लिए संशोधित प्रतियोगिता फॉर्मेट और गवर्निंग काउंसिल और प्रबंध समिति की पुष्टि को मंज़ूरी देने के लिए कहा गया है।
आई-लीग के लिए प्रस्तावित भागीदारी और शासन ढांचे की रूपरेखा तैयार करने के बाद, अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने मंज़ूरी के लिए अपनी कार्यकारी समिति के सामने आई-लीग के प्रमुख मामलों को रखकर अगला औपचारिक कदम उठाया है। यह लीग 21 फरवरी से शुरू होगी। क्लबों के पास अपनी भागीदारी फीस जमा कराने के लिए दो फरवरी तक का समय होगा।
आईएएफएफ के उप सचिव एम सत्यनारायणन ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मलेन में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत के दूसरे डिवीजन फुटबॉल कॉम्पिटिशन, आई-लीग का यह सीजन 21 फरवरी से शुरू होगा।
यह सीज़न दो-स्टेज फॉर्मेट (लीग स्टेज और चैंपियनशिप/रेलीगेशन राउंड) में खेला जाएगा, जैसा कि 2020-21 और 2021-22 कैंपेन में देखा गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित