नयी दिल्ली , फरवरी 10 -- भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने मंगलवार को भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेले जा रहे आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान के हिस्सा लेने से जुड़े मसलों को सुलझाने में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की भूमिका की सराहना करते हुए इसे एक "बड़ी कामयाबी" और सभी स्टेकहोल्डर्स के लिए फायदे का सौदा बताया।
लाहौर में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के साथ आईसीसी के प्रतिनिधियों की बातचीत के नतीजे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शुक्ला ने कहा कि क्रिकेट के खेल को प्राथमिकता देकर एक दोस्ताना हल निकाल लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित