मॉस्को , जनवरी 11 -- अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस समिति (आईसीआरसी) कांगो और बुरुंडी में नागरिकों की मानवीय जरूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से अपनी गतिविधियां बढ़ा रही हैं। समिति की संचालन निदेशक यास्मीन प्राज डेसिमोज ने यह जानकारी दी है।
संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के कार्यालय (ओसीएचए) ने अंतिम दिसंबर में कहा था कि देश के पूर्व में चल रहे संघर्ष के कारण कांगों में 5,00,000 से अधिक लोगों को महीने की शुरुआत से ही अपने घर छोड़ने पड़े हैं।
बुरुंडी के गृह मंत्रालय ने 18 दिसंबर को कहा कि देश के पास कांगों से आये शरणार्थियों के लिए संसाधन नहीं हैं और मानवीय संकट से निपटने के लिए उसे अंतरराष्ट्रीय सहायता की आवश्यकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित