मुंबई , जनवरी 12 -- जीवन बीमा कंपनी आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने नया बीमा प्रॉडक्ट 'आईसीआईसीआई प्रू स्मार्टकिड 360' पेश करने की सोमवार को घोषणा की जो बच्चों की भविष्य की जरूरतों के लिए तैयार किया गया है।
कंपनी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि इसके तहत ग्राहक धीरे-धीरे एक बचत कोष बना सकते हैं और पहले से तय मनीबैक या भुगतान प्राप्त कर सकते हैं, जो बच्चे के भविष्य के पड़ावों जैसे स्कूल की पढ़ाई, उच्च शिक्षा या शुरुआती व्यस्क जीवन के लक्ष्यों के समय मिलते हैं।
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ के मुख्य प्रॉडक्ट अधिकारी विकास गुप्ता ने कहा, "इस प्रॉडक्ट की एक अहम विशेषता इनबिल्ट वेवर ऑफ प्रीमियम और बेनिफिट्स कंटिन्यूटी है, जो बीमित व्यक्ति के दुर्भाग्यपूर्ण निधन की स्थिति में बच्चे के भविष्य को सुरक्षित रखती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित