प्रयागराज , मार्च 17 -- प्रयागराज के रहने वाले भारतीय क्रिकेटर यश दयाल मीडिया इंफ्लुएंसर श्वेता पुंडीर से विवाह बंधन में बंध गये है। दोनो ने करीबी रिश्तेदार और मित्रों की मौजूदगी में नोएडा में फेरे लिये है जबकि उनका रिसेप्शन प्रयागराज में होगा जिसमें खेल जगत की खास हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।

यश दयाल के विवाह की की पुष्टि उनके पिता चंद्रपाल दयाल ने की है। उन्होंने बताया कि यश दयाल एक सप्ताह के भीतर प्रयागराज आएंगे, जिसके बाद यहां उनके सम्मान में एक रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में खेल जगत से जुड़े कुछ खास मेहमानों के शामिल होने की संभावना है।

सोशल मीडिया पर यश दयाल की शादी से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी तेजी से वायरल हो रही हैं। प्रयागराज के रहने वाले यश दयाल ने क्रिकेट की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है और वर्तमान में भारतीय क्रिकेट से जुड़े प्रमुख तेज गेंदबाजों में गिने जाते हैं।

शादी की खबर सामने आने के बाद परिवार, रिश्तेदारों और परिचितों में खुशी का माहौल है। प्रयागराज के चकिया स्थित उनके घर पर भी उत्साह का वातावरण है और सभी उनके घर लौटने का इंतजार कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित