भरतपुर , मार्च 30 -- क्रिकेट खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल मैच के दौरान चोटिल होने पर राजस्थान में भरतपुर के दिग्गज बल्लेबाज कार्तिक शर्मा को चेन्नई की टीम में शामिल किए जाने पर भरतपुर संभाग में क्रिकेट प्रेमियों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 14.20 करोड़ में चेन्नई के लिए बिके भरतपुर निवासी कार्तिक शर्मा ने आईपीएल में विकेटकीपर बैट्समैन के रूप में चेन्नई टीम में अपनी जगह बनाई है। क्रिकेट से जुड़े सूत्रों ने बताया कि अब चेन्नई टीम में अंतिम 11 में शामिल संजू सैमसन या कार्तिक शर्मा में से कोई एक टीम के लिए विकेटकीपिंग करेगा जिस पर भरतपुर संभाग के क्रिकेट प्रेमियों की नजर बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित