मनेन्द्रगढ़ , फरवरी 04 -- छत्तीसगढ़ में मनेन्द्रगढ़ जिले के आईटीआई प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार से सीधे जोड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था मनेन्द्रगढ़ में 06 फरवरी को एक ओपन कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी श्री क्वालिटी सर्विसेज द्वारा विभिन्न तकनीकी पदों पर युवाओं का चयन किया जाएगा।

बुधवार को जिला पीआरओ से मिली जानकारी के मुताबिक,संस्था के अधिकारियों ने बताया कि इस प्लेसमेंट ड्राइव में आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी विशेष रूप से भाग ले सकेंगे। इसमें विद्युतकार, फिटर, मैकेनिक डीजल और वेल्डर ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। यह आयोजन उन युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है, जो तकनीकी प्रशिक्षण के बाद रोजगार की तलाश में हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित