भरतपुर , जनवरी 29 -- राजस्थान में धौलपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) कैलाश चंद्र बिश्नोई ने गुरुवार को 13 पुलिस कर्मियों को डीजीपी डिस्क, सर्वोत्तम, अतिउत्तम एवं उत्तम सेवा चिन्ह के साथ प्रमाण पत्र प्रदान करके सम्मानित किया।
श्री बिश्नोई पुलिस अधीक्षक कार्यालय के वार्षिक औपचारिक निरीक्षण और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं वृताधिकारी स्तर के पुलिस अधिकारियों की अपराध समीक्षा बैठक के लिए एक दिवसीय दौरे पर धौलपुर पहुंचे थे।
श्री बिश्नोई ने निहालगंज थाने का औचक निरीक्षण करके मालखाना निस्तारण, लम्बित कार्य निस्तारण एवं नवीन आपराधिक कानूनों की शत प्रतिशत पालन करने के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित