देहरादून , जनवरी 26 -- इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय वन अकादमी (आईजीएनएफए) देहरादून में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अकादमी की प्रथम महिला निदेशक भारती ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रगान के साथ-साथ राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' का सामूहिक गायन भी हुआ।
श्रीमती भारत ने अपने संबोधन में आईएफएस परिवीक्षार्थियों को राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने संविधान में प्रदत्त मौलिक अधिकारों के साथ-साथ मूल-कर्त्तव्यों के प्रति सचेत रहने और अपने कार्यों में समाज के प्रत्येक स्तर को ध्यान में रखने का संदेश दिया।
इस अवसर पर, अपने कर्त्तव्य निर्वहन में सराहनीय कार्य करने वाले कार्मिकों को भी सम्मानित किया गया। आईजीएनएफए, डीएफई एवं सीएएसएफओएस देहरादून के अधिकारी एवं कर्मचारी, आईजीएनएफए में एमसीटी प्रशिक्षण के लिए देश भर से आए हुए आईएफएस अधिकारी, आईजीएनएफए में प्रशिक्षणरत आईएफएस परिवीक्षाथी तथा सीएएसएफओएस में प्रशिक्षणरत एसएफएस अधिकारी, प्रशिक्षु एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित