हैदराबाद , अप्रैल 07 -- इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आईएसबी) के हैदराबाद परिसर में अत्याधुनिक रामोजी ऑडिटोरियम का उद्घाटन किया गया। इससे संस्थान के शैक्षणिक और वैश्विक जुड़ाव के बुनियादी ढांचे में और मजबूती आयेगी।

आईएसबी ने मंगलवार को यहां जारी विज्ञप्ति में बताया कि इस सुविधा को रामोजी फाउंडेशन की ओर से 30 करोड़ रुपये के सीएसआर योगदान की सहायता से विकसित किया गया है।

450 सीटों की क्षमता वाले इस ऑडिटोरियम में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों, अनुसंधान संगोष्ठियों, प्रतिष्ठित व्याख्यानों और अन्य प्रमुख शैक्षणिक कार्यक्रमों के आयोजित होने की उम्मीद है। उद्घाटन समारोह में आईएसबी बोर्ड के सदस्य, संकाय और रामोजी ग्रुप के प्रतिनिधि शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित