नयी दिल्ली , दिसंबर 26 -- कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को जन संसद में भारतीय सांख्यिकीय संस्थान (आईएसआई) के छात्रों से मुलाक़ात की और कहा कि उन्होंने भी अन्य संस्थानों के छात्रों की तरह ही शिकायत की है।
श्री गांधी ने सोशल मीडिया फेसबुक पर लिखा कि इन छात्रों ने भी देश के अन्य शिक्षण संस्थानों की तरह गंभीर चिंता दोहराई हैँ। इसी तरह की चिंता दूसरे शैक्षणिक संस्थानों के छात्र और शिक्षक लगातार उठाते रहे हैं। छात्रों ने बताया कि संस्थान पर धीरे-धीरे संस्थागत रूप से आरएसएस के लोगों का कब्ज़ा हो रहा है।
उन्होंने कहा "आईएसआई कोई सामान्य संस्थान नहीं है - यहां सांख्यिकी, गणित, अर्थशास्त्र, डाटा साइंस,कंप्यूटर साइंस और नीति-निर्माण से जुड़ा उच्च स्तरीय शोध होता है, जिसने देश को विश्वस्तरीय विशेषज्ञ दिए हैं। जिन अकादमिक परिषदों को विद्वतजनों से संचालित होना चाहिए, वहां अब नौकरशाह और वैचारिक हस्तक्षेप थोपा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित