अमृतसर , फरवरी 10 -- पंजाब में अमृतसर के स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी), ने एक आरडीएक्स आधारित इम्प्रोवाइज़्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आइईडी) बरामद करके पाकिस्तान की आईएसआई समर्थित आंतकवादी साजिश को नाकाम कर दिया है।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने मंगलवार को बताया कि पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच से पता चलता है कि आरोपी एक विदेशी हैंडलर के संपर्क में था जो पाकिस्तान के हैंडलर के निर्देशों पर काम कर रहा था। डिवाइस को पीवीसी पाइप केसिंग में छिपाया गया था ताकि पता न चले। उन्होने कहा कि इस संबंध में पुलिस थाना एसएसओसी, अमृतसर में एक्सप्लोसिव सब्सटेंस एक्ट, आर्म्स एक्ट और बीएनएस के संबंधित नियमों के तहत एक एफआईआर दर्ज की गई है।

डीजीपी ने कहा कि पूरे आंतकी नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है। उन्होने कहा कि पंजाब पुलिस आंतकी साज़िशों को नाकाम करने और पंजाब में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के अपने इरादे पर अडिग है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित