भुवनेश्वर , मार्च 06 -- अंतरराष्ट्रीय वित्त निगम (आईएफसी) की छह सदस्यीय टीम ने ओडिशा में सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) वाली परियोजना की एक मजबूत पाइपलाइन बनाने पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की।
शुक्रवार को जारी एक बयान के मुताबिक वरिष्ठ पीपीपी विशेषज्ञ और सलाहकारों वाली आईएफसी टीम ने हाल ही में राज्य की मुख्य सचिव अनु गर्ग की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक में हिस्सा लिया।
बैठक में पीपीपी सेल और वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ मुख्य बुनियादी ढांचा विभाग के सचिव भी शामिल हुए। हिस्सा लेने वालों ने राज्यभर में पीपीपी परियोजना की एक मजबूत पाइपलाइन बनाने के मकसद से क्षेत्र विशेष पर चर्चा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित