, March 22 -- वियना, 22 मार्च (स्पुतनिक/वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने कहा है कि दक्षिणी इज़राइल के डिमोना शहर में स्थित परमाणु अनुसंधान केंद्र को किसी भी तरह के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है, और न ही उस इलाके में विकिरण का कोई असामान्य स्तर दर्ज किया गया है।
आईएईए ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, "आईएईए को इज़राइल के डिमोना शहर में हुई एक घटना की रिपोर्ट मिली है, जिसमें एक मिसाइल के टकराने की बात कही गई है, हालांकि, हमें नेगेव परमाणु अनुसंधान केंद्र को किसी भी तरह के नुकसान का कोई संकेत नहीं मिला है। क्षेत्रीय देशों से मिली जानकारी से पता चलता है कि विकिरण का कोई भी असामान्य स्तर नहीं पाया गया है।"गौरतलब है कि ईरान ने दक्षिणी इज़राइल के डिमोना शहर में स्थित परमाणु अनुसंधान केंद्र पर मिसाइलों से हमला किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित