विजयवाड़ा , जनवरी 30 -- आंध्र प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 11 फरवरी से शुरू होगा और वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट 14 फरवरी को पेश किये जाने की संभावना है।
सरकार ने शुक्रवार को बजट सत्र बुलाने का अधिसूचना जारी की। विधानसभा और परिषद का बजट सत्र 11 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण से शुरू होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित