विजयवाड़ा , नवंबर 18 -- आंध्र प्रदेश पुलिस ने मंगलवार को विजयवाड़ा जिले में 21 महिलाओं समेत 27 माओवादियों को गिरफ्तार किया।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार विजयवाड़ा में हिरासत में लिए गए 27 माओवादियों में 21 महिलाएं और छह पुरुष शामिल हैं, जो सभी न्यू ऑटोनगर इलाके में एक आवासीय इमारत में छिपे हुए थे। पुलिस ने एक अलग अभियान में काकीनाडा में चार और माओवादियों को गिरफ्तार किया गया, जिससे गिरफ्तार किए गए लोगों की कुल संख्या 31 हो गई। काकीनाडा में गिरफ्तार किए गए चार लोग एक घर में पाए गए, जिसका इस्तेमाल कथित तौर पर अस्थायी ठिकाने के रूप में किया जा रहा था।
आंध्र प्रदेश इंटेलिजेंस के अतिरिक्त महानिदेशक महेश चंद्र लड्डा ने पुष्टि की कि नौ केंद्रीय समिति सदस्यों समेत 31 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है।
सूत्रों ने खुलासा किया है कि एएसआर ज़िले के मारेदुमिल्ली में हुई भीषण मुठभेड़ के दौरान, जहां शीर्ष माओवादी नेता हिडमा और पांच अन्य मारे गए थे, पुलिस ने महत्वपूर्ण दस्तावेज़ भी बरामद किए। इन दस्तावेज़ों में कथित तौर पर विजयवाड़ा और काकीनाडा में छिपे माओवादी कार्यकर्ताओं का ज़िक्र था। इस खुफिया जानकारी के आधार पर, ग्रेहाउंड्स और ऑक्टोपस के जवानों ने दोनों जगहों पर ताबड़तोड़ छापे मारे और ये गिरफ्तारियां की। ।
उन्होंने बताया कि ग्रेहाउंड्स और ऑक्टोपस के पुलिसकर्मी गिरफ्तार माओवादियों को पूछताछ के लिए एक अज्ञात जगह ले गए। बताया जा रहा है कि पुलिस ने इमारत से हथियार भी बरामद किए हैं। यह भी बताया गया है कि महिला संगठन का नेतृत्व कर रही एक महिला ने माओवादियों को इमारत में शरण दिलाने में मदद की थी।
गिरफ्तार माओवादियों को पूछताछ के लिए एक अज्ञात जगह ले जाया गया। यह भी पता चला है कि इमारत से हथियार भी बरामद किए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित