राजमुंदरी , फरवरी 03 -- आंध्र प्रदेश में राजमुंदरी के पास मंगलवार को रेल-सह-सड़क पुल पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर से तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, अक्षय कुमार (20), तगरापु सत्य कल्याण (20) और के. येदुकोंडालु एक मोटरसाइकिल पर राजमुंदरी की ओर जा रहे थे, जबकि लक्ष नारायण (28) दूसरी मोटरसाइकिल से कोव्वुरु की ओर जा रहे थे। पुल पर दो दोपहिया वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई। घटना में हादसे में अक्षय कुमार, सत्य कल्याण और लक्ष नारायण को सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित