एलुरु , दिसंबर 27 -- आंध्र प्रदेश के भीमाडोल इलाके में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि ये युवक एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में काम करते थे और वह जब एलुरु जा रहे थे, तो एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। इनकी पहचान एसडी रफी (19), कोयागुरा श्रीराम (22) और मनाराजू चरण कुमार (26) के रूप में हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित