चित्तूर , मार्च 28 -- आंध्र प्रदेश में चित्तूर जिले के सेशापुरम गांव के समीप में पालमनेर-चित्तूर राजमार्ग पर शनिवार को तेज रफ्तार कार के खड़ी बस से टकरा जाने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक परिवार बेंगलुरु से तिरुमला जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया। मृतकों की पहचान श्रीधर राव, उनकी पत्नी लक्ष्मी और उनकी बेटी अद्वैका के रूप में हुई है। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल कार चालक को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित