कल्याणी , फरवरी 06 -- कप्तान रिकी भुई (86), श्रीकर भरत (47) और शेख रशीद (46) की शानदार पारियों के दम पर आंध्र प्रदेश ने रणजी ट्रॉफी के तीसरे क्वार्टर फाइनल के पहले दिन शुक्रवार को बंगाल के खिलाफ छह विकेट पर 264 रन बना लिये ।
आज यहां बंगाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अभिषेक रेड्डी और श्रीकर भरत की जोड़ी ने 58 रन जोड़े। 15वें ओवर मे आकाश दीप ने अभिषेक रेड्डी (18) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद 22वें मुकेश कुमार ने श्रीकर भरत (47) को अपना शिकार बना लिया। शेख रशीद (46) को भी मुकेश कुमार ने आउट किया। सी आर गणेश्वर (सात) नीतीश कुमार रेड्डी (33) रन बनाकर आउट हुये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित