विजयवाड़ा , फरवरी 01 -- तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के कार्यकर्ताओं ने रविवार को इब्राहिमपटनम में युवा, श्रमिक और किसान कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) नेता एवं पूर्व मंत्री जोगी रमेश के घर पर हमला किया तथा घर में रखे फर्नीचर में आग लगा दी।

पूर्व मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और उनके बेटे सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री (आईटी) नारा लोकेश के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इससे गुस्साए तेदेपा के झंडे लिए लोगों का एक समूह पूर्व मंत्री के घर पहुंच गया। उन्होंने पत्थर फेंके और बाद में फर्नीचर में आग लगा दी। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को तितर-बितर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित