एलुरु , दिसंबर 27 -- आंध्र प्रदेश के एलुरु जिला में भीमाडोल मंडल के सुराप्पागुडेम गांव में शनिवार को हुए सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गयी।

प्राप्त जानकारी एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल से जा रहे इन युवकों को टक्कर मार दी, जिसके कारण इनकी मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि ये तीनों युवक एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में काम करते थे। हादसे के समय ये एलुरु जा रहे थे। इस दौरान एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। मृतकों की पहचान एस.डी. रफी (19), कोयागुरा श्रीराम (22) और मनाराजू चरण कुमार (26) के रूप में हुई है।

तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। निरीक्षक विल्सन ने दुर्घटनास्थल का मुआयना किया, मामला दर्ज किया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए जीजीएच भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित