विजयवाड़ा , दिसंबर 18 -- आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू गुरुवार शाम को अमरावती से नयी दिल्ली के लिए रवाना होंगे, जहां वह राज्य की महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए समर्थन मांगने के लिये छह केंद्रीय मंत्रियों से मिलेंगे।
यहां जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री आंध्र प्रदेश में चल रही और प्रस्तावित विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिये केंद्र सरकार के समर्थन पर चर्चा करने के लिये छह केंद्रीय मंत्रियों से मिलेंगे।"श्री नायडू केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल, केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी और केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल से मुलाकात करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित