विजयवाड़ा , फरवरी 07 -- आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा जिले में शनिवार को एक बस में आग लगने की घटना में 39 यात्री चमत्कारिक रूप से बच गए।
पुलिस ने बताया कि बस हैदराबाद से 39 यात्रियों को लेकर विजयवाड़ा आ रही थी, तभी नंदीगामा मंडल के कीसरा गांव के पास बस के इंजन में आग लग गई।
बस चालक ने तत्परता दिखाते हुए बस रोकी और यात्रियों को इस बारे में जानकारी दी, जो समय रहते तुरंत नीचे उतर गए। कुछ ही मिनटों में आग ने बस को अपनी चपेट में ले लिया। बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित