देहरादून , फरवरी 22 -- उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा पीडीए की बैठक में शामिल समाजवादी पार्टी के भी शामिल होने और उसके साथ संभावित गठबंधन पर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी का उत्तराखंड की राजनीति में न तो कोई जनाधार है, न संगठनात्मक अस्तित्व और न ही कोई वोट बैंक। ऐसे दल के साथ कांग्रेस का गठबंधन उसकी राजनीतिक दिवालियापन और सत्ता के लिए किसी भी हद तक जाने की मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी वह दल है, जिसने हमेशा उत्तराखंड राज्य के गठन का विरोध किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित