अहमदाबाद , जनवरी 22 -- पश्चिम रेलवे द्वारा परिचालनिक कारणों से ट्रेन संख्या 12933 मुंबई सेंट्रल-वटवा एवं ट्रेन संख्या 12934 अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल कर्णावती एक्सप्रेस के टर्मिनल स्टेशन में अस्थायी तौर पर परिवर्तन किया जा रहा है।
मंडल रेल प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि 26 जनवरी से सात मार्च तक इस ट्रेन का आगमन/प्रस्थान मुंबई सेंट्रल (एमएमसीटी) के स्थान पर बांद्रा टर्मिनस (बीडीटीएस) किया जाएगा।जिसका विवरण निम्नानुसार है।
ट्रेन संख्या 12933 बांद्रा टर्मिनस-वटवा कर्णावती एक्सप्रेस 26 जनवरी से सात मार्च तक मुंबई सेंट्रल के स्थान पर बांद्रा टर्मिनस से 1355 बजे प्रस्थान करेगी।
ट्रेन संख्या 12934 अहमदाबाद-बांद्रा टर्मिनस कर्णावती एक्सप्रेस 26 जनवरी से सात मार्च तक मुंबई सेंट्रल के स्थान पर बांद्रा टर्मिनस पर 1230 बजे समाप्त होगी। अन्य सभी स्टेशनों पर आगमन-प्रस्थान का समय यथावत रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित