अहमदाबाद , फरवरी 04 -- पश्चिम रेलवे में अहमदाबाद रेल मण्डल ने अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 के दौरान गहन टिकट जांच अभियानों से 25.72 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना प्राप्त किया है।

मंडल रेल प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि अनाधिकृत यात्रा की रोकथाम के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक वेद प्रकाश, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अन्नू त्यागी एवं अन्य वाणिज्य अधिकारियों द्वारा प्रतिदिन टिकट जांच कार्य की समीक्षा की गई तथा उनके मार्गदर्शन में विशेष टिकट जांच अभियान संचालित किए गए। मंडल वाणिज्य प्रबंधक जयेश मकवाना के नेतृत्व में आज विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया, अभियान के दौरान बिना टिकट के 120, उच्च श्रेणी में यात्रा करने वाले 19, बिना बुक सामान का एक तथा गंदगी फैलाने/थूकने के चार प्रकरण सहित कुल 144 प्रकरण पकड़े गए, जिनसे 47,010 रुपये की वसूली की गई। यह अभियान साबरमती-महेसाणा एवं पाटन-साबरमती रेलखंडों में संचालित किया गया। इसके अंतर्गत 14702 अमरापुर अरावली एक्सप्रेस, 79434 साबरमती-पाटन डेमू, 79432 साबरमती-महेसाणा डेमू, 79436 पाटन-साबरमती डेमू तथा 12547 आगरा कैंट-साबरमती एक्सप्रेस में सघन जांच की गई। इस अभियान में 10 टिकट जांच स्टाफ एवं चार आरपीएफ स्टाफ की उपस्थिति रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित