अहमदाबाद , अक्टूबर 20 -- पश्चिम रेलवे में गुजरात के अहमदाबाद मंडल पर 21, 22 अक्टूबर को कुछ पैसेंजर ट्रेनें निरस्त रहेंगी।

मंडल रेल प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि पश्चिम रेलवे ने परिचालनिक कारणों से अहमदाबाद मंडल पर चलने वाली कुछ पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त किया है। जिसका विवरण निम्नानुसार है।

निरस्त ट्रेनें 21 और 22 अक्टूबर को : ट्रेन संख्या 69185/69186 अहमदाबाद-विरमगाम-अहमदाबाद मेमू, ट्रेन संख्या 59481/59482 महेसाणा-भीलड़ी-महेसाणा पैसेंजर, ट्रेन संख्या 59509/59510 महेसाणा-विरमगाम-महेसाणा पैसेंजर, ट्रेन संख्या 59511/59512 महेसाणा-विरमगाम-महेसाणा पैसेंजर, ट्रेन संख्या 59475/59476 महेसाणा-पाटन-महेसाणा पैसेंजर और ट्रेन संख्या 59483/59484 महेसाणा-पाटन-महेसाणा पैसेंजर निरस्त रहेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित