अहमदाबाद , फरवरी 03 -- अहमदाबाद-तिरुचिरापल्ली साप्ताहिक स्पेशल पांच फरवरी से दो अप्रैल तक परिवर्तित मार्ग से चलेगी।
मंडल रेल प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि दक्षिण रेलवे के चेन्नई एग्मोर (एमएस) स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य हेतु 60 दिनों का ब्लॉक लिया गया है, जिसके कारण अहमदाबाद-तिरुचिरापल्ली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन परिवर्तित मार्ग से चलेगी। इसका विवरण निम्नानुसार है।
ट्रेन संख्या 09419 अहमदाबाद-तिरुचिरापल्ली साप्ताहिक स्पेशल पांच फरवरी से दो अप्रैल तक परिवर्तित मार्ग वाया रेनिगुंटा-अरक्कोणम नॉर्थ कैबिन-मेलपक्कम-काटपाडी-वेलूर केंट-विल्लुपुरम के रास्ते चलेगी। इस दौरान यह ट्रेन अरक्कोणम, पेरम्बूर, चेन्नई एग्मोर, ताम्बरम और चेंगलपट्टू स्टेशनों पर नहीं जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित