अहमदाबाद , फरवरी 25 -- पश्चिम रेलवे अहमदाबाद और मंगलुरु के बीच स्पेशल ट्रेन चलायेगी।
मंडल रेल प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि पश्चिम रेलवे होली पर्व के दौरान यात्रियों की मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए अहमदाबाद और मंगलुरु स्टेशनों के बीच विशेष किराये पर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाएगी। इस ट्रेन का विवरण इस प्रकार है। ट्रेन संख्या 09424/09423 अहमदाबाद - मंगलुरु साप्ताहिक स्पेशल [8 फेरे]: ट्रेन संख्या 09424 अहमदाबाद-मंगलुरु साप्ताहिक स्पेशल 27 फरवरी और छह,13,20 मार्च शुक्रवार को अहमदाबाद से 1600 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 2000 बजे मंगलुरु पहुंचेगी।
इसी तरह ट्रेन संख्या 09423 मंगलुरु-अहमदाबाद साप्ताहिक स्पेशल 28 फरवरी और सात,14,21 मार्च शनिवार को मंगलुरु से 2230 बजे प्रस्थान करेगी और सोमवार को 0215 बजे अहमदाबाद पहुँचेगी। यह ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में नडियाद, आणंद, वडोदरा, भरूच, सूरत, वापी, वसई रोड,भिवंडी रोड, पनवेल, पेन, रोहा, मानगांव, खेड़, चिपलून, सावर्डा, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम, करमाली, मडगांव, काणकोण, कारवार, अंकोला, गोकर्ण रोड, कुमटा, मुर्डेश्वर, भटकल, मूकाम्बिका रोड बैंदूर, कुंन्ढापुरा, उडुपि, मुल्की और सुरतकल स्टेशनों पर रुकेगी।
इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और सामान्य द्वितीय श्रेणी के डिब्बे होंगे। ट्रेन संख्या 09424 की बुकिंग सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित