अलवर , जनवरी 29 -- राजस्थान में अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय के मेल वार्ड में एक मां अपनी तीन महीने की दूधमुंही बच्ची को छोड़कर चली गई ।
बच्ची की मां का अभी कोई पता नहीं चला है। बच्ची को फिलहाल चाइल्ड लाइन ने अपने सुपुर्दगी में लिया है। बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश करने के बाद आगामी कार्रवाई होगी ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित