गुवाहाटी , मई 04 -- असम विधानसभा चुनावों की मतगणना में अब तक के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी 79 सीटों और कांग्रेस 20 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है।
चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीओपीएफ) 10 सीटों पर आगे हैं।
असम गण परिषद नौ और अन्य तीन सीटों पर आगे है।
गौरतलब है कि असम की सभी 126 सीटों पर नौ अप्रैल को एक चरण में मतदान कराया गया था। मतगणना आज सुबह आठ बजे शुरू हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित