वाराणसी , दिसंबर 29 -- धार्मिक नगरी काशी में मध्य प्रदेश के सागर से आए असद खान ने सोमवार को गंगा की गोद में नाव पर सनातन धर्म अपनाते हुए स्वयं को अथर्व त्यागी नाम दिया। ब्राह्मणों द्वारा असद खान का शुद्धिकरण किया गया और उसका नाम अथर्व त्यागी रखा गया।
हनुमान सेना के अध्यक्ष सुधीर सिंह ने बताया कि यह आयोजन अस्सी घाट के सामने गंगा में किया गया। अथर्व के परिजनों ने बहुत पहले दबाव में दूसरे धर्म को अपनाया था। उसकी बहुत दिनों से इच्छा थी कि वो सनातन धर्म को अपनाए। अथर्व ने सोशल मीडिया के माध्यम से काशी के ब्राह्मणों और हनुमान सेना से संपर्क किया और घर वापसी कराने के लिए पूजन की बातचीत की थी।
पूजन कराने वाले आलोक योगी ने बताया कि पहले असद का शुद्धिकरण हुआ, उसके बाद पूजन के उपरांत घर वापसी कर उसका नामकरण किया गया। उसका नाम अथर्व त्यागी रखा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित