वाराणसी , नवंबर 8 -- केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) का दौरा किया। इस अवसर पर रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सतीश कुमार एवं बरेका के महाप्रबंधक सोमेश कुमार भी उपस्थित रहे।
रेल मंत्री ने लोको फ्रेम शॉप, लोको असेंबली शॉप और लोको टेस्ट शॉप का विस्तृत निरीक्षण किया तथा निर्माण प्रक्रिया से जुड़ी तकनीकी जानकारियां प्राप्त कीं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कर्मचारियों से संवाद करते हुए लोको निर्माण की बारीकियों पर चर्चा की और विशेष रूप से महिला कर्मचारियों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित