जयपुर , अक्टूबर 22 -- राजस्थान के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने बुधवार को कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तथ्यहीन बातें बोलकर राजस्थान की जनता को गुमराह कर रहे हैं।
श्री बेढम ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समय राजस्थान में जंगलराज था, राजस्थान असुरक्षित था और महिलाओं के साथ अत्याचार होता था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जिम्मेदारी संभालते ही राज्य की कानून व्यवस्था को दुरूस्त करने का काम किया। करीब दो वर्षों के दौरान राज्य में अपराधों में कमी आई है, दलित अत्याचार, महिला अत्याचार में कमी आई है।
श्री बेढम ने कहा कि वर्तमान में सुराज स्थापित है। इसलिए अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की गई हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आस-पास रहने वाले लोग भी सलाखों के पीछे गए हैं। लिहाजा श्री गहलोत राजस्थान की जनता को गुमराह न करे ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित