मुंबई , मार्च 29 -- महाराष्ट्र में विवादित धर्मगुरु अशोक खरात मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता रूपाली चाकणकर को समन जारी किया है।

गौरतलब है कि श्रीमती चाकणकर ने हाल ही में खरात के साथ अपने संबंधों के आरोपों और इस्तीफे की बढ़ती मांगों के चलते महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। श्रीमती चाकणकर ने पार्टी की राज्य महिला विंग के अध्यक्ष पद से भी इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, समन के संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उन्हें पूछताछ के लिए एसआईटी के सामने पेश होने को कहा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित