इटावा , अप्रैल 28 -- इटावा जिले के वैदपुरा थाना क्षेत्र में जंगल के बीच गुप्त रूप से संचालित असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस पर फायरिंग करने वाले एक आरोपी के पैर में गोली भी लगी, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। मौके से भारी मात्रा में बने और अधबने तमंचे, कारतूस और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित