भरतपुर , जनवरी 31 -- राजस्थान में भरतपुर के रूपवास थाना क्षेत्र में पुलिस ने भारी तादाद में अवैध शराब जब्त करके एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि एक महिन्द्रा जीप से 1677 पव्वा देशी एवं 333 पव्वा अंग्रेजी शराब के साथ 48 केन बीयर बरामद की गयी। पुलिस ने आरोपी सत्यपाल जाट (30) को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित