देहरादून , मार्च 26 -- उत्तराखंड के देहरादून जिला अंतर्गत कोतवाली सहसपुर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ स्मैक सहित एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। महिला से बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग दो लाख रुपए आंकी गयी है। महिला का पति पहले से मादक पदार्थों की तस्करी में जेल में निरुद्ध है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रवेंद्र डोभाल ने गुरुवार को बताया कि 'ड्रग फ्री देवभूमि' अभियान के अंतर्गत, कोतवाली सहसपुर पर गठित टीम द्वारा जांच के दौरान बुधवार रात मुखबिर की सूचना पर खुशहालपुर से एक अभियुक्ता शबनम को 7.53 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता से पूछताछ के आधार पर बताया कि उसका पति मुन्तजिर भी पूर्व में कई बार थाना सहसपुर से गोकशी, चोरी और अवैध मादक पदार्थो की तस्करी में जेल जा चुका है। जिस कारण वकील की फीस भरने के लिए वह आसपास के तस्करों से सस्ते दामों में उक्त स्मैक खरीदकर मंहगे दामों में लोगो को बेचने की फ़िराक में थी। इससे पहले ही पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित