अलवर , दिसम्बर 30 -- राजस्थान में अलवर जिले में पुलिस ने मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर अवैध बजरी खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया।
इसके बाद दोनों मामलों में सवा-सवा लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। अरावली विहार थाना प्रभारी रामेश्वर लाल ने बताया कि पुलिस गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि मालवीय नगर की ओर से एक ट्रैक्टर बजरी भरकर आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस दल मौके पर पहुंचा और ट्रैक्टर को रोककर जांच की गई। जब चालक से बजरी से संबंधित वैध कागजात मांगे गये, तो वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर को जब्त कर लिया और खनन विभाग को सूचना दी। खनन विभाग द्वारा मामले की जांच के बाद सवा लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। दूसरी ओर अखैपुरा थाना पुलिस ने भी अवैध बजरी परिवहन के एक अन्य मामले में कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर को जब्त किया। इस मामले में भी खनन विभाग ने नियमानुसार सवा लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित