श्रीगंगानगर , फरवरी 13 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुरुवार को देर रात दो युवकों को अवैध रूप से पोस्त ले जाते हुए गिरफ्तार किया।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस दल नयी धान मंडी के पीछे जस्सासिंह मार्ग पर गश्त कर रहा था, तभी मोटरसाइकिल पर जा रहे दो युवकों को उन्होंने रोका। तलाशी लेने पर उनसे 22 किलो 185 ग्राम अवैध डोडा-पोस्त बरामद हुआ। दोनों युवकों की पहचान सोनू अरोड़ा और विनोद मेघवाल के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि दोनों युवक दो व्यक्तियों से पोस्त लेकर किसी दूसरे ठिकाने पर जा रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित