मुरैना , मार्च 22 -- मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध पत्थरों का परिवहन कर रही दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सिविल लाइंस, स्टेशन रोड और कोतवाली थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि विक्रम नगर और रामनगर चौराहे पर दो ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध रूप से पत्थर भरकर ले जाई जा रही हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस ने दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए खनिज विभाग को सूचना दे दी है। जब्त वाहनों की कीमत लगभग 14 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित