अलवर , फरवरी 24 -- राजस्थान में खैरथल तिजारा जिले के भिवाड़ी थाना क्षेत्र में फेज तृतीय पुलिस ने अवैध रूप से गौवंश परिवहन करने वाले एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इससे पहले इस मामले के मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस अधीक्षक मनीष चौधरी ने मंगलवार को बताया कि 30 जनवरी को हरियाणा नंबर के टेम्पो से अवैध रूप से गौवंश परिवहन करते हुए एक आरोपी को पकड़ा था। उससे पूछताछ के बाद अमित उर्फ अर्जुन पंडित (25) निवासी रेवाड़ी, हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले के अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित