बारां , मार्च 20 -- राजस्थान में बारां जिले के अटरू कस्बे में प्रशासन ने अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़ कर एक मकान पर छापा मारकर आठ घरेलू सिलेंडर जब्त किए हैं।
सूत्राें ने बताया कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के निर्देश पर अटरू कस्बे के गायत्री नगर में शुक्रवार को एक मकान पर छापा मारा गया। इस दौरान अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करते एक युवक को पकड़ा गया और मौके से आठ सिलेंडर जब्त किये गये।
सूत्रों ने बताया कि जिला रसद विभाग के विशेष दल ने गायत्री नगर स्थित महावीर शर्मा के मकान पर दबिश दी। छापे के दौरान अभिषेक शर्मा को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की अवैध रिफिलिंग करते हुए पकड़ा गया। दल ने मौके पर सभी सिलेंडरों को जब्त कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित