भीलवाड़ा , फरवरी 13 -- राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में गुरुवार रात अवैध खनन और खनिज कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने देर रात सांकरियाखेड़ा क्षेत्र में संचालित गारनेट (कीमती लाल पत्थर) के अवैध कारोबार के ठिकाने पर दबिश देकर सेपरेटर मशीनें, ट्रैक्टर और जेसीबी जब्त की हैं। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि अनुसार भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी (प्रशिक्षु) माधव उपाध्याय के नेतृत्व में सदर थाना पुलिस और विशेष दल ने सदर और कोटड़ी थाना क्षेत्रों की सीमा पर स्थित सांकरियाखेड़ा में छापा मारा। पुलिस को मौके पर देखते ही वहां मौजूद लोग भाग निकले। पुलिस ने हालांकि मौके से तीन सेपरेटर मशीनें, पांच ट्रैक्टर और एक जेसीबी को जब्त कर लिया।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अवैध खनिज कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें लिप्त लोगों की पहचान करके उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित