हरिद्वार , दिसंबर 29 -- उत्तराखंड के हरिद्वार में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली रुड़की पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने जांच के दौरान अवैध खनन में लिप्त एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली रुड़की पुलिस द्वारा जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका गया। जांच में ट्रैक्टर चालक की पहचान मुनीश कुमार पुत्र नाइट राम, निवासी गणपुर, कोतवाली रुड़की, जिला हरिद्वार के रूप में हुई।
पुलिस जांच में पाया गया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध रूप से खनन सामग्री ले जाई जा रही थी तथा वाहन के कोई वैध कागजात भी उपलब्ध नहीं थे। इस पर पुलिस ने मोटर यान अधिनियम के अंतर्गत ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर दिया।
अवैध खनन के संबंध में आवश्यक कार्रवाई के लिए उप जिलाधिकारी कार्यालय को रिपोर्ट प्रेषित कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित