हनुमानगढ़ , मार्च 18 -- राजस्थान में हनुमानगढ़ में मादक पदार्थ विरोधी कार्यबल (एएनटीएफ) ने हनुमानगढ़ जंक्शन थाना क्षेत्र में 1270 ग्राम अवैध अफीम बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

एएनटीएफ के पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार ने बुधवार को बताया कि गुप्त सूचना मिलने पर एनटीएफ चौकी हनुमानगढ़ के दल सतीपुरा पुलिया के पास बी.आर. धर्मकांटा मार्ग पर नाकाबंदी की। इसी दौरान आरोपी थैला लिये खड़ा दिखा। दल ने हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस के साथ मिलकर उसकी घेराबंदी करके दबोच लिया। आरोपी के थैले में 1270 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद हुई है।

आरोपी की पहचान नरेश (22) के रूप में हुई है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित